Allahabad High Court · 2026-07-07
WRIT - C No. 25240 of 2026 at Allahabad
- Citation / case number
- WRIT - C No. 25240 of 2026 at Allahabad
- Court
- Allahabad High Court
- Petitioner
- WRIT - C No. 25240 of 2026 at Allahabad
- Respondent
- Unknown
Judgment text excerpt
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD WRIT - C No. - 25240 of 2026 Smt. Seema And Another .....Petitioner(s) Versus State Of U.P. And 3 Others .....Respondent(s) Counsel for Petitioner(s) : Shashi Kumar Mishra Counsel for Respondent(s) : C.S.C. Court No. - 75 HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J. 1- याचीगण के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान स्थायी अधिवक्ता को सुना एवं पत्रावली का परिशीलन किया। 2- याचीगण की ओर से इस याचिका के माध्यम से, याचीगण एक परमादेश रिट जारी करने की मांग कर रहे हैं, जिसमें प्रत्युत्तरदातागण को पति और पत्नी के रूप में याचिकाकर्ताओं के शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप न करने का निर्देश दिया जाए एवं संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश देने की मांग की गयी है कि वे याचीगण को सुरक्षा प्रदान करें। 3- याचीगण के विद्वान अधिवक्ता ने तर्क प्रस्तुत किया कि याचीगण वयस्क हैं तथा याची सं० 1 के पहले पति (हिम्मत सिंह) की मृत्यु दिनांक 14.07.2021 को हो चुकी है तथा उक्त के संबंध में मृत्यु प्रमाणपत्र दिनांक 03.08.2021 को जारी किया जा चुका है, जो अनुलग्नक सं० 3 के रूप में संलग्न है। अग्रिम उनके द्वारा कथन किया गया की याचीगण ने अपनी मर्जी एवं सहमति से बिना किसी दबाव के एक-दूसरे के साथ दिनांक 24.06.2026 को विवाह कर लिया है एवं दोनों पति-पत्नी के रूप में दांपत्य जीवन व्यतीत कर रह रहे हैं,