Allahabad High Court · 2026-07-07
WRIT - C No. 25236 of 2026 at Allahabad
- Citation / case number
- WRIT - C No. 25236 of 2026 at Allahabad
- Court
- Allahabad High Court
- Petitioner
- WRIT - C No. 25236 of 2026 at Allahabad
- Respondent
- Unknown
Judgment text excerpt
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD WRIT - C No. - 25236 of 2026 Smt Roshani And Another .....Petitioner(s) Versus State Of U.P. And 4 Others .....Respondent(s) Counsel for Petitioner(s) : Suneel Kumar Counsel for Respondent(s) : C.S.C. Court No. - 75 HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J. 1- याचीगण के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान स्थायी अधिवक्ता को सुना एवं पत्रावली का परिशीलन किया। 2- याचीगण की ओर से इस याचिका के माध्यम से, याचीगण एक परमादेश रिट जारी करने की मांग कर रहे हैं, जिसमें प्रत्युत्तरदातागण को पति और पत्नी के रूप में याचिकाकर्ताओं के शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप न करने का निर्देश दिया जाए एवं संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश देने की मांग की गयी है कि वे याचीगण को सुरक्षा प्रदान करें। 3- याचीगण के विद्वान अधिवक्ता ने तर्क प्रस्तुत किया कि याचीगण वयस्क है और उन्होंने अपनी मर्जी एवं सहमति से बिना किसी दबाव के एक-दूसरे के साथ दिनांक 24.06.2026 को विवाह कर लिया है एवं दोनों पति-पत्नी के रूप में दांपत्य जीवन व्यतीत कर रह रहे हैं, याचीगण ने अपने उम्र के समर्थन में अपने-अपने हाईस्कू ल प्रमाण पत्र/आधार कार्ड की प्रतिलिपि, याचिका के साथ संलग्न किया है, जिनके अवलोकन से यह स्पष्ट है कि दोनों याचीगण बालिग है, याचिका में दिए गए कथन याचीगण के संयुक्त हलफनामों द्वारा समर्थित हैं। य