Allahabad High Court · 2025-09-18
CRIMINAL MISC. BAIL APPLICATION No. 32062 of 2025 at Allahabad
- Citation / case number
- CRIMINAL MISC. BAIL APPLICATION No. 32062 of 2025 at Allahabad
- Court
- Allahabad High Court
- Petitioner
- CRIMINAL MISC. BAIL APPLICATION No. 32062 of 2025 at Allahabad
- Respondent
- Unknown
Judgment text excerpt
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD CRIMINAL MISC. BAIL APPLICATION No. - 32062 of 2025 Vasu Taliyan .....Applicant(s) Versus State of U.P. .....Opposite Party(s) Counsel for Applicant(s) : Anshu Singh, Hemendra Pratap Singh Counsel for Opposite Party(s) : G.A. Court No. - 70 HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J. 1. वर्तमान दाण्डिक प्रकीर्ण जमानत प्रार्थना पत्र, आवेदक की ओर से मु०अ०सं० 633/2022 अन्तर्गत धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 193 भारतीय दण्ड संहिता, थाना सरधना, जिला मेरठ में जमानत पर मुक्त करने हेतु प्रस्तुत किया गया है। 2. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता को सुना तथा पत्रावली का परिशीलन किया। 3. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता ने तर्क प्रस्तुत किया कि आवेदक को इस प्रकरण में गलत एवं फर्जी ढ़़़ंग से झूठा फंसाया गया है। प्रश्नगत प्रकरण में आवेदक पर कारागार में निरूद्ध रहने के दौरान, उसके पिता द्वारा न्यायालय में योजित अपील व अन्य मालमें में अभियुक्त के आयु निर्धारण से संबंधित दस्वावेज, संबधित प्रधानाचार्य के साथ के साथ मिलकर कूटरचित तैयार कर प्रस्तुत कराने में सहयोग करने की भूमिका आक्षेपित की गयी है, किंतु इस मालमें में सुसंगत तथ्य यह है कि उक्त कथित कूटरचित अभिलेख तैयार करने संबधित प्रधानाचार्य राजवीर सिंह व आवेदक के पिता प्रमोद कुमार की जमानत, जमानत आवेदन प